गोंडा, मई 4 -- करनैलगंज, संवाददाता। तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत फतेहपुर कोटहना में चकबन्दी प्रक्रिया को लेकर विवाद सामने आया है। मामले में डीएम ने चकबंदी अधिकारी से तीन दिन में कार्रवाई कर अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। ग्राम प्रधान रामनाथ ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने 12 जनवरी 2026 को चकबन्दी कराए जाने के लिए आवेदन किया था। इस पर बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी द्वारा सहायक चकबन्दी अधिकारी से रिपोर्ट ली गई, जिसमें 23 जनवरी 2026 को ग्राम सभा की बैठक तय की गई थी। निर्धारित तिथि को हुई बैठक में लगभग 400 किसानों ने चकबन्दी के पक्ष में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर अपनी सहमति जताई। इसके बावजूद आरोप है कि कुछ दबंग चकबन्दी अधिकारियों और कर्मचारियों पर दबाव बनाकर कार्य को आगे बढ़ने से रोक रहे हैं।प्रधान ने जिलाधिकारी से मांग की है...