गांव में घूम रहा तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, दहशत
अमरोहा, मई 28 -- अमरोहा, संवाददाता। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव चक घी का नगला में तेंदुआ दिखने से दहशत का माहौल बना है। तेंदुए का विचरण गांव में अनवर के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ अनवर के घर की दीवार पर बैठा दिखाई दे रहा था। उसके पंजों में एक बिल्ली दबी थी। ग्रामीणों के बीच तेंदुए को लेकर दहशत बनी है।ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई महीनों से गांव में तेंदुए का खौफ बना हुआ है। बुधवार को तेंदुआ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने रात में ही 112 पुलिस को सूचना दी व वन अधिकारियों को भी बताया। यह भी पढ़ें- मसवासी में तेंदुए ने घर में घुसकर दो गोवंशीय पशुओं को मार डाला ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की। अबरार ने बताया कि रात में उन्हें कुछ आवाज सुनाई दी, जिसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.