गांव में घुसे सांप को किया गया रेस्क्यू
लखीमपुरखीरी, मई 30 -- कुकरा। निहालपुरवा में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक बेहद बड़े और खतरनाक सांप को आबादी के बीच देखा। लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दुधवा टाइगर रिजर्व की रेस्क्यूअर नजरुन निशा मौके पर पहुंचीं। सांप का रेस्क्यू करना बिल्कुल आसान नहीं था, क्योंकि वह लगातार इधर-उधर सरक रहा था और किसी भी समय हमला कर सकता था। लेकिन नजरुन निशा ने सूझबूझ, और सतर्कता का परिचय देते हुए काफी मशक्कत के बाद सफलतापूर्वक सांप को काबू में कर लिया। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे रेस्क्यू ऑपरेशन इंसानों और वन्यजीवों दोनों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी होते हैं। यह भी पढ़ें- वन कर्मी ने जहरीले कोबरे का किया सुरक्षित रेस्क्यू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.