संभल, मई 9 -- विकासखंड पंवासा की ग्राम पंचायत विक्रमपुर ताहरपुर में जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गांव में पानी भरने से कई घरों में गंदा पानी घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाराज ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द समाधान की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश और जमा पानी सीधे घरों में पहुंच रहा है। लोगों ने बताया कि गांव के बराबर स्थित बड़े तालाब में पानी की निकासी कराई जाए, ताकि जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- जलभराव और गंदगी से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि ध्यान नहीं दे ...