चतरा, फरवरी 7 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड के बारिसाखी गांव में शनिवार को उसे समय अफरा तफरी मच गई जब जंगली हाथी गांव में प्रवेश कर गया। इस दौरान गांव में सनाटा पसार रहा। वहीं कुछ ग्रामीणों द्वारा हाथी को गांव से निकलना का प्रयास किया गया।हालांकि इस दौरान जंगली हाथी किसी प्रकार की कोई नुकसान नहीं पहुंचा। जबकि दिनभर जंगली हाथी को ग्रामीण इधर से उधर भागने में व्यस्त दिखे।वही दूसरी ओर वन विभाग द्वारा हाथी के मूवमेंट पर नजर बनाई हुई है वन विभाग के अधिकारियों व कर्मियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील किया है। साथ ही साथ जंगली हाथी को ज्यादा परेशान नहीं करने की भी अपील किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.