गांव में गंदगी मिलने पर बीडीओ ने जताया नाराजगी
जौनपुर, मई 15 -- डोभी। बीडीओ अस्मिता सेन ने शुक्रवार को चंदवक गांव का निरीक्षण किया। पंचायत भवन, सुलभ शौचालय और सोनकर बस्ती का जायजा लिया। कई स्थानों पर गंदगी पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पंचायत भवन के अधूरे काम को एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया। सुलभ शौचालय में गंदगी देखकर उन्होंने कड़ी फटकार लगाई और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा। सोनकर बस्ती में बह रहे नाले में भी भारी गंदगी मिली, जिसके बाद तत्काल सफाई कराने का आदेश दिया गया। पंचायत सहायक को निर्देश दिया कि पात्र व्यक्तियों को अबतक शौचालय योजना का लाभ नहीं मिला है, उनके ऑनलाइन आवेदन कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.