हापुड़, अप्रैल 21 -- क्षेत्र के गांव खिलवाई में सफाई व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। गांव में गंदगी और जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों की बार-बार शिकायत के बावजूद भी समस्या से निजात नहीं मिल रही है।क्षेत्र के गांव खिलवाई निवासी अधिवक्ता हिमांशु त्यागी ने अधिकारियों शिकायत देते हुए बताया कि वह कई बार गांव में साफ-सफाई और गंदगी की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। उनका कहना है कि गांव में नियमित सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी रहती है। यह भी पढ़ें- गंदगी और जलभराव से ग्रामीण परेशान खासकर उनके घर के सामने नाली का पानी सड़क पर जमा हो गया है, जिससे बदबू फैल रही है और लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। सड़क किनारे गंदा पानी जमा है और न...