पीलीभीत, फरवरी 28 -- पूरनपुर। गांव में खेलने गए युवक के साथ नशे धुत में युवक ने मारपीट की। बचाने आए युवक के परिजनों को भी आरोपियों ने पीटा। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुर जपती के रहने वाले पवन सिह पुत्र बलविंदर सिंह 25 फरवरी को गांव में खेलने गए थे। आरोप है गांव के रहने वाले हरिओम का पुत्र नशे की हालत में वहां पहुंच गया। उसने पवन सिंह के साथ मारपीट की। पवन ने फोन पर परिजनों को सूचना दी। परिजन भी गांव पंहुच गए। इस पर हरिओम के पुत्र और उसके साथियों ने उन पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। इससे पवनदीप के भाई घायल हो गए। पुलिस ने पवनदीप के पिता सुखविंदर की शिकायत पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...