बुलंदशहर, जून 21 -- खुर्जा। सनेता भईपुर गांव में एक दुकान में देशी शराब का ठेका खुलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के अंदर शराब का ठेका होने से इसका सीधा असर गांव के किसान, मजदूर और युवाओं पर पड़ेगा। जिससे परिवारों में कलह बढ़ने की आशंका है। ​ठेके के विरोध में गांव की महिलाओं ने मोर्चा खोलते हुए इसे तत्काल बंद कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। विरोध प्रदर्शन में रूपा, संजना, जानकी, सावित्री, ओमवती के साथ-साथ राजेंद्र और संजय आदि ग्रामीण शामिल रहे। हंगामे की सूचना मिलते ही आबकारी विभाग के निरीक्षक विचित्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ​इस मामले में विधायक मीनाक्षी सिंह ने संज्ञान लेते हुए ग्रामीणों से फोन पर बात की और पूरी स्थिति की जानकारी ली। विधायक मीनाक्षी ...