मधेपुरा, मार्च 6 -- चौसा, निज संवाददाता। फुलौत थाना क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत के वार्ड 10 में बुधवार की देर रात आग में झुलसने से पिता और पुत्र की मौत होने से परिजनों मेंकोहराम मच गया। परिजनों की चीत्कार से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। गुरुवार को सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम कराने के बाद पिता- पुत्र का शव गांव पहुंचते ही परिजनों के बीच चीख- पुकार मच गयी। पिता और पुत्र की अर्थी एक साथ उठने से गांव के लोगों की आंखें भी नम हो गयीं। मृतक इंद्रदेव मुनी तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। दूसरा मृतक इंद्रदेव का पुत्र बलराम दो भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर था। गांव में पिता-पुत्र की एक साथ हुई मौत की घटना से गांव के लोग सकते में हैं।घटना के बाद मुखिया शेखर पासवान, सरपंच रतन प्रसाद शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिजनों को ढांढस देते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.