बागेश्वर, अप्रैल 9 -- देवेंद्र पांडेय, गरुड़। शराब और जुए के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ कोठों गांव की महिलाएं अब लामबंद हो गई हैं। महिलाएं गांव में आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर कड़ी नजर रख रही हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी है। उन्होंने प्रशासन से गांव में पूर्ण शराबबंदी लागू करने की मांग की है। महिलाओं का कहना है कि कुछ लोग गांव में शराब बेच रहे हैं और बाहरी लोग यहां आकर शराब पीने-पिलाने के साथ जुआ भी खेल रहे हैं, जिससे युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। इसे देखते हुए महिलाओं ने स्वयं निगरानी शुरू कर दी है और चेतावनी दी है कि पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...