अमरोहा, अप्रैल 12 -- भावली में शनिवार को आयोजित भाकियू शंकर की पंचायत में बंदरों को पकड़वाने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि गांव में बंदरों का आतंक है। बंदर कई बच्चों को काटकर घायल कर चुके है। छुट्टा पशुओं को गोशाला में संरक्षित करने की गुहार लगाई। गांव में सर्वे के बाद विधवा पेंशन व वृद्धा पेंशन जारी करने की मांग की। भावली में देवी मंदिर से कुंवरसेन के मकान तक सड़क व नाली निर्माण की जरूरत बताई। ब्लाक अध्यक्ष योगेंद्र कुमार, राधेकृष्ण, कमल ठाकुर, शीशपाल सिंह, राकेश कुमार, राधे किशन, भागमल, शिवकुमार, गोकुल, पुनीत कुमार राणा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता बहुरी सिंह तथा संचालन कमल ठाकुर ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...