ललितपुर, अप्रैल 6 -- ललितपुर। जनपद में कच्ची और सरकारी शराब की अवैध बिक्री से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। गांव-गांव परचून की दुकानों पर दोनों शराब आसानी से उपलब्ध हैं। सुबह से लेकर देर रात्रि तक किसी भी समय आसान उपलब्धता के चलते इसको मनचाहे समय पर गटकने के बाद नशेबाज वाद विवाद मारपीट करते हैं। इमलियाकलां की हालत कुछ ऐसी ही है। थाना नाराहट क्षेत्र अन्तर्गत इमलियाकलां ग्राम पंचायत से कलेक्ट्रेट आईं महिलाओं ने बताया कि गांव में पिछले कुछ दिनों से कच्ची और सरकारी शराब अवैध रूप से बेची जा रही है। कई दबंग ग्रामीण इस अवैध कारोबार में जुटे हैं। वह अपने घरों से शराब की बिक्री कर रहे हैं। सुबह से लेकर देर रात्रि तक कभी भी शराब इनसे ली जा सकती है। इस तरह शराब की हो रही बिक्री के चलते लोग सुबह से ही शराब पीने लगते हैं। नशे में होकर शराबी...