लखीमपुरखीरी, अप्रैल 10 -- क्षेत्र के गांव रामपुर राजा में अज्ञात कारणों से लगी आग ने दो घरों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। रामपुर राजा में शुक्रवार को शाम 6 बजे के करीब अचानक सरबजीत के मकान के पास पड़े कूड़ा अचानक जल उठा तेज हवाओं के झोंके से आग की लपटे दूर-दूर तक फैलने लगी। जिससे पड़ोसी राम लखन का घर चपेट में आ गया। चीख पुकार मचाने पर ग्रामीण दौड़ पड़े और आग बुझाने का प्रयत्न करने लगे, तभी सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई और एक घंटा की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। तब तक दोनों घरों का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ितों ने किसी व्यक्ति द्वारा बीड़ी पीकर फेंक देने से आग लगने का आरोप लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.