फरीदाबाद, जनवरी 27 -- फरीदाबाद। राजकीय कन्या महाविद्यालय नचोली की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा गांव महावतपुर में सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 27 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक चलेगा। शिविर का उद्देश्य छात्राओं में सामाजिक जागरूकता, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना विकसित करना है। उद्घाटन समारोह में राजकीय महाविद्यालय खेड़ी गुजरां, फरीदाबाद की प्राचार्या डॉ. सबीना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस अवसर पर राजकीय कन्या महाविद्यालय, नचोली की प्राचार्या डॉ. अर्चना वर्मा और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ममता भारद्वाज ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। ममता भारद्वाज ने शिविर के दौरान होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिविर में सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम, कौशल विकास और सामुदायिक सेवा से जुड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.