एटा, अप्रैल 9 -- कमरे में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। मृतक शराब पीने आदी थे और डेढ़ साल से पत्नी मायके में रह रही थी। थाना जलेसर के गांव महानमई निवासी बृज कुमार शर्मा (38) पुत्र सूर्य प्रकाश शर्मा शराब पीने के आदी थे। शराब पीने के कारण डेढ़ साल पहले पत्नी अखईपुर जनपद हाथरस चली गई थी। इसके बाद से वह वापस नहीं आई। बुधवार रात को वह कमरे में चले गए और कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह कमरे से बाहर न आने पर चचेरा भाई शिवशंकर देखने पहुंचे। युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर एसएचओ संजय राघव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे चाच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.