गांव महमंता में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, दस पर कार्रवाई
एटा, अप्रैल 3 -- गांव महमंता में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। फायरिंग की भी चर्चा रही हालांकि पुलिस ने फायरिंग से इंकार किया है। पुलिस ने दस लोगों को पकड़कर शांतिभंग में कार्रवाई की। मारपीट में एक पूर्व प्रधान भी शामिल है। मामला गुरुवार देर रात का है। थाना जैथरा के गांव महमंता में दो पक्षों में झगड़ा शुरु हो गया। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में गाली-गलौज के बाद मामला मारपीट में बदल गया, जिनमें जमकर लाठी-डंडे चले। चर्चा है कि गांव में फायरिंग भी हुई है। सूचना पर जैथरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से दस लोगों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आपस में झगड़ा करने वाले एक पूर्व प्रधान है और दूसरे दावेदार बताए जा रहे है। पुलिस के अनुसार अजय प्रधान, संजू, सत्यपाल सिंह, विनोद, मुकेश सिंह, अरविन्द कुमार, तमश, आकाश, अंकुश निवासी महमं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.