गांव मलेशिया के चार नलकूपों में हुई चोरी
बिजनौर, जून 18 -- भीषण गर्मी एव सिंचाई के प्रमुख समय मे क्षेत्र के गांव मलेशिया में एक ही रात में चार नलकूपों में चोरी से किसानों में रोष है।बुधवार को गांव मलेशिया निवासी यशवीर चोधरी पुत्र कल्याण सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 14 जून की रात को अज्ञात चोर उनके नलकूप का स्टाटर व केविल व उन्ही के गांव मलेशिया निवासी मोहित पुत्र ऋषिपाल, कृष्णपाल पुत्र ओमपाल सिंह, नरेश पुत्र वलवीर सिंह के नलकुपो के स्टार्टर व केविल चोरी कर लेगये। भीषण गर्मी एवं सिंचाई के प्रमुख समय मे नलकूपों पर चोरी से किसानों की फसल को भारी नुकसान हो रहा है। यह भी पढ़ें- सिंचाई के लिए लगाए गए समर्सिबल मोटर की चोरी नलकूपों पर चोरी की घटना से किसानों में रोष है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.