फरीदाबाद, अप्रैल 22 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में लगातार बढ़ रही लावारिस कुत्तों की समस्या और कुत्ते काटने की घटनाओं से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम ने गांव भूपानी में एक एकड़ जमीन पर आधुनिक डॉग शेल्टर बनाने की योजना तैयार है। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले शेल्टर का निर्माण आठ महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। स्मार्ट सिटी में लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सेक्टर व कॉलोनियों में लावारिस कुत्ते आये दिन किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह समस्या गंभीर हो चुकी है। बीके अस्पताल में रोजाना 60 से 70 लोक कुत्ते काटने की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। ऐसे में नगर निगम ने गांव भूपानी में एक हजार कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाने की तैयारी की है। यहा...