गांव भाकरी के प्राचीन मंदिर में तेंदुआ दिखने से हड़कंप मचा
फरीदाबाद, मार्च 25 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता।भाकरी गांव के प्राचीन मंदिर में 20-25 दिनों से लगातार तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। नवरात्र के दौरान मंदिर भक्तों की चहल पहल रहती है, लेकिन तेंदुए के भय के चलते ग्रामीण मंदिर जाने से बच रहे हैं। ग्रामीणों एवं मंदिर प्रबंधन की शिकायत पर जिला वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन हफ्तों से एक तेंदुआ रात के समय मंदिर के पास बने तालाब में पानी पीने के लिए आता है। वह पानी पीने के साथ ग्रामीणों के मवेशियों को भी अपना शिकार बना रहा है। तेंदुआ मवेशियों को मारकर वहीं छोड़ देता है। इससे ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। आलम यह है के रात तो दूर दिन में भी ग्रामीण घर से बाहर निकलने में कतराते हैं।स्थानीय निवासी आनंद ने बताया कि भां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.