पटना, अप्रैल 4 -- भारतीय जनता पार्टी (BJP) बिहार में गैर राजनीतिक परिवार के युवाओ को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चलाएगी। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस संबंध में पार्टी नेताओं को टास्क दिया है। प्रदेश के नेता अलग-अलग जिलों में गांव-बस्ती में जाकर युवाओं को पार्टी से जोड़ेंगे। सोमवार 6 अप्रैल से इस अभियान की शुरुआत होगी। पटना स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को सरावगी ने मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के 46 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस अवसर पर स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में निर्णय लिया गया है कि गैर राजनीतिक लोगों को भी संगठन से जोड़ा जाए। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरवगी ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर भाजपा बस्ती-बस्ती जाकर लोगों को केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर कार्यों की...