मथुरा, फरवरी 1 -- होली पूरे ब्रज मे मनायी जाती है, लेकिन कोसीकलां के शेरगढ़ रोड स्थित गांव फालैन में होली से पूर्व धधकते अंगारों के मध्य से पंडा निकलता है, जिसकी तैयारियां होली से करीब एक माह पूर्व से प्रारम्भ हो जाती हैं। रविवार की सुबह विशालकाय होलिका से निकलने वाले पंडा मेले की तैयारियां गांव के लोगों द्वारा शुरू कर दी गयीं। गांव फालैन सहित करीब एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों द्वारा प्रहलाद मंदिर के पास विशालकाय होलिका का निर्माण प्रारम्भ हो गया। होलिका का पूजन आज प्रात: से शुरू हो जायेगा। आगामी पूर्णमासी तीन मार्च की सुबह करीब चार बजे पंडा निकलने से पूर्व ही आसपास के ग्रामीणों द्वारा गांव में धमार गायन का भी आयोजन किया जायेगा। भक्त प्रहलाद के होलिका से सकुशल बच निकलने वाली कथा सत्य करने के लिये कोसीकलां से शेरगढ़ रोड स्थित गांव फालैन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.