हमीरपुर, अप्रैल 20 -- राठ। रविवार की देर रात अमगांव गांव मार्ग पर अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर जान गंवाने वाले चचेरे भाइयों के शव पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही गांव पहुंचे वैसे ही कोहराम मच गया। मृतकों के परिजन गश खाकर गिरने लगे। सभी रो-रोककर बुरा हाल हो गया। खेड़ाशिलाजीत गांव निवासी 55 वर्षीय हरिश्चंद्र मिश्रा अपने चचेरे भाई 54 वर्षीय मान बहादुर दुबे के साथ करन सिंह सेंगर की पुत्री की शादी में होने को निकले थे। लेकिन अमगांव गांव के पास सीमेंट-सरिया से लोड ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर दोनों भाइयों की मौत हो गई। ट्रैक्टर सवार चिकासी थानाक्षेत्र के बैंदो इटौरा गांव जा रहे थे। हादसे में ट्रैक्टर में सवार 55 वर्षीय हरि सिंह, 60 वर्षीय ठाकुरदास, 60 वर्षीय धांधू और 30 वर्षीय उसका पुत्र बालकृष्ण घायल हो गए। बालकृष्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.