कौशाम्बी, मई 25 -- जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को चायल तहसील क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर टप्पा में राजस्व संबंधी शिकायतों और भूमि विवादों की मौके पर सुनवाई की गई। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) और तहसीलदार संजय दुबे की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों की शिकायतों का निस्तारण किया गया। सुनवाई के दौरान भूमि बंटवारा, चकरोड़ की पैमाइश और नाम संशोधन से जुड़े मामलों को गंभीरता से सुना गया। एक मामले में बंटवारे संबंधी शिकायत पर जानकारी दी गई कि प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। वहीं चकरोड़ पैमाइश प्रकरण में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रधान व शिकायतकर्ता की मौजूदगी में पैमाइश कर चकरोड़ का चिन्हांकन कराया। इसके अलावा नाम संशोधन से जुड़े एक अन्य प्रकरण को कार्रवाई के लिए राजस्व निरीक्षक को अग्रसारित कर दिया गया। तहसीलदार संजय दुबे ने कहा ...