गांव पहुंचा चलता फिरता अस्पताल, घर के पास मिला इलाज
कौशाम्बी, जून 11 -- ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल मोबाइल यूनिट गुरुवार को ग्राम सभा बड़हरी गांव पहुंची। गांव में आधुनिक सुविधाओं से लैस चलता-फिरता दवाखाना पहुंचने पर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने घर के पास ही स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार की सुविधा का लाभ उठाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि जिले में मौजूदा समय दो मेडिकल मोबाइल यूनिट संचालित की जा रही हैं, जिनके माध्यम से दूर-दराज के गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। शुरुआत में ग्रामीणों को इस नई व्यवस्था को लेकर जिज्ञासा रही, जांच और उपचार मिलने के बाद उन्होंने इस पहल की सराहना की। मोबाइल यूनिट में चिकित्सकों की टीम ने सर्दी, जुकाम, बुखार समेत सामान्य बीमारियों से पीड़ित लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.