किशनगंज, जुलाई 3 -- किशनगंज। संवाददाता तेज धूप-गर्मी को दरकिनार कर जीविका के सभी कर्मी, गुरुवार को जीरो ऑफिस डे ( शून्य कार्यालय दिवस ) के तहत विभिन्न प्रखंड, पंचायत, गांव का दौरा कर कार्य-प्रगति का अवलोकन किया। जीरो ऑफिस डे शुक्रवार को भी जारी रहेगा। जीविका के सभी प्रबंधक और कर्मियों ने सामुदायिक संगठन स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन, संकुल संघ की बैठकों में भाग लेकर संचालित कार्यों की जमीनी जानकारी प्राप्त की। कमियों का आकलन कर प्रतिवेदन तैयार किया गया। आने वाले समय में योजनागत तरीके से सभी कमियों को दूर किया जाएगा। जीविका डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने बताया कि जीविका परियोजना की सफलता के लिए सामुदायिक संगठनों को सुदृढ़ एवं सक्षम बनाने के लिए यह पहल की गई है। यह भी पढ़ें- किशनगंज : गांव-पंचायत स्तर पर कार्य-गतिविधियों का लिया जायजा इसी उद्देश्...