गांव नहल में रास्ते को लेकर पथराव,12 घायल
अलीगढ़, जुलाई 31 -- अतरौली, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव नहल में बुधवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हिंसक संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ, जिससे पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। इस पथराव और मारपीट में महिलाओं समेत कुल 12 लोग लहूलुहान हो गए, जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से 8-8 (कुल 16) संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने करीब 15 लोगों को तुरंत अतरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया। सीएचसी के चिकित्सक खालिद ने बताया कि 12 लोगों के शरीर पर खुली चोटें आई हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल छह लोगों की स्थिति पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.