एटा, मार्च 7 -- गांव नगला मितन में अवैध रुप से शराब बिक रही है और बच्चों के माध्यम से शराब की सप्लाई कराई जा रही है। इसे लेकर आक्रोशित ग्रामीण एकत्रित होकर कोतवाली पहुंच गए और पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को पकड़ा और शांतिभंग में चालान किया है। गांव नगला मितन दिलोखरा निवासी बलवीर सिंह सहित अनेक ग्रामीण कोतवाली में पहुंचे थे। आरोप लगाया है कि गांव में खुलेआम 24 घंटे अवैध अवैध शराब बिकती है। आरोप है कि शराब हरियाणा राज्य से मंगाई जाती है और गांव में आधा दर्जन से अधिक दुकानों और खोखो पर बिकती है। गांव के छोटे छोटे बच्चों को रुपयों का लालच देकर शराब बेचने में लगा दिया जाता है। गांव के बच्चें नहीं पढ़ पा रहे है।ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में कई बार ग्रामीणों और शराब माफिया के बीच कई बार मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.