गुड़गांव, दिसम्बर 8 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। मानेसर नगर निगम में वार्ड 15 के गांव नखड़ौला में 1.27 एकड़ भूमि पर 32 करोड़ रुपये की लागत से 550 लोगों की क्षमता का ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। इस ऑडिटोरियम में पुस्तकालय, एग्जीबिशन सेंटर, एक बड़ा व दो छोटे कांफ्रेंस हॉल भी होंगे। शहरी स्थानीय निकाय से 32 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही लगाकर काम शुरू करवा दिया जाएगा। बजट की प्रशासनिक अनुमति मिलने पर मेयर डॉ इंद्रजीत कौर यादव व पार्षद पिंकी ने सरकार व निगम अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह योजना निगम अधिकारियों की मेहनत और सरकार की प्रत्येक क्षेत्र का चंहुमुखी विकास की नियत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम मानेसर के लिए यह ऑडिटोरियम मील का पत्थर साबित होगा। इसके अलावा जनहित में ऐसी बडी योजनाओं पर काम किया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.