रामपुर, अप्रैल 12 -- जिले में पंचायती राज विभाग ने गांव-देहात तक विकास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसका खुलासा प्रदेश स्तरीय समीक्षा रिपोर्ट में हुआ है। 15वें वित्त आयोग और पांचवें राज्य वित्त आयोग से मिले बजट को खर्च कर रामपुर ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। शासन की ओर से इस धनराशि को गांव देहात में विकास कार्य कराए जाते हैं। पंचायती राज विभाग की ओर से कार्ययोजना को तैयार समय से काम को पूरा कराया गया जिसका परिणाम यह निकला कि बीते वित्तीय वर्ष 2025-26 में 15वें वित्त आयोग और पांचवें राज्य वित्त आयोग का 99 फीसदी से अधिक का बजट जिले में खर्च कर लिया गया। तकरीबन 48 करोड़ का बजट जिले को प्राप्त हुआ था। जिला पंचायत राज अधिकारी एनएल गंगवार ने बताया कि जो बजट मिला, उसका समुचित उपयोग किया गया है। जरूरत के हिसाब से विकास कार्यों पर बजट ...