फिरोजाबाद, सितम्बर 6 -- फिरोजाबाद, जिले को टीबी मुक्त बनाने को लेकर शासन द्वारा नई योजना तैयार की गई है। नई योजना को क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन को दी गई है। नई योजना के अनुसार विकास खंड के अलावा शहर के सभी वार्डों में टीबी रोगियों पर नजर रखने के लिए टीमों का गठन किया जाएगा। यह टीमें अधिकारियों की‌ देखरेख में नए मरीजों की पहचान के अलावा लोगों को जागरूक करने का कार्य करेंगी। शासन की इस नई योजना को सितंबर के मध्य से लागू किया जाएगा तथा यह लगातार जारी रहेगी। टीमों का गठन तथा अधिकारियों को नामित करने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन को सौंपी गई है。

जिलाधिकारी करेंगे अधिकारियों को नामित सभी विकासखंड एवं सभी वार्डों में टीबी रोग संबंधी योजना के क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी अधिकारियों को नामित करेंगे। इसके अलावा जिलाधिकारी हर सप्ताह...