महाराजगंज, दिसम्बर 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिद्धार्थनगर जिले का एक किशोर भटककर महराजगंज सदर कोतवाली के बागापार गांव आ गया था। दरअसल यह किशोर सिद्धार्थनगर के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के नागापार का रहने वाला है। कहीं निकला था और अपने गांव वापसी के दौरान गांव के नाम नागापार के भ्रम में भटककर पूछते-पूछते बागापार आ गया था। शनिवार की रात यह 14 वर्षीय किशोर महराजगंज कोतवाली के बागापार चौराहे पर भटककर पहुंच गया। वह परेशानहाल था और उसे देख लोगों को संदेह हुआ। पुलिस ने सूचना मिलते ही उसे पुलिस चौकी पर सुरक्षित कर लिया। सी प्लान एप्लिकेशन की सहायता से उसके परिजनों की जानकारी जुटाई जाने लगी। पुलिस की जांच में पता चला कि उक्त किशोर का नाम गुलाम मोहम्मद है और वह जनपद सिद्धार्थ नगर के थाना गोल्हौरा क्षेत्र के नागापार गांव का निवासी है। पुलिस ने कोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.