खगडि़या, मार्च 9 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड के लगार पंचायत स्थित इंग्लिश लगार को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़क गत कई वर्षो से जर्जर बना हुआ है लेकिन विभगाीय अधिकारियों द्वारा जर्जर सड़क की मरम्मती करवाने के प्रति किसी भी प्रकार की दिलचस्पी नहीं ली जा रही है। आज इंग्लिश लगार के लोग विकास की रोशनी से कोसों दूर हंै। यहां तक कि किसानों, मजदूरों द्वारा तैयार फसलों को जर्जर सड़क के कारण खेतों में ही औने पौने में बेचना पड़ रहा है क्योंकि खेत से गांव तक फसल को लाने में खर्च काफी ज्यादा लग जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत एक दशक पूर्व परबत्ता के तत्कालीन विधायक सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यकाल में इंग्लिश लगार गांव को मुख्य सड़क जीएन बांध से जोड़ने के लिये लाखों की राशि से मिट्टी भराई, ईंट सोलिंग व पीसीसी सड़क का निर्माण किया गया था। स...