सहारनपुर, मार्च 12 -- गांव ढायकी से बुधवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने दर्जनों किसानों के विद्युत उपकरण व टयूबवेल के केवल चोरी कर लिए पीड़ित किसानों ने पुलिस में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।गांव वासी विपिन, मोनू, आजाद, सचिन,बिरम आदि किसानों ने बताया कि किसानों के विद्युत उपकरण वह टयूबवेल के केवल चोरी होना आम बात हो गई है पुलिस को बार-बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस सिर्फ लीपा पोती करने का कार्य कर रही है। रोजाना चोरी की घटनाओं से किसानों में रोष पनप रहा है। किसानों ने पुलिस से तत्काल चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...