फरीदाबाद, जून 12 -- नूंह, सरसमल। गांव टांई में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान घर-घर संपर्क कर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था की जानकारी दी गई। ग्रामीणों से कचरा निर्धारित वाहन को ही देने और गांव को स्वच्छ रखने की अपील की गई। अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ज्योति के निर्देश पर आयोजित अभियान का संचालन गांव के सरपंच मास्टर सादिक की देखरेख में किया गया। अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि कचरे का सही निस्तारण और सार्वजनिक स्थानों की सफाई स्वस्थ वातावरण के लिए जरूरी है। ग्रामीणों को स्वच्छता से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- बाजार टांड़ में सामूहिक सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश उन्हें आसपास गंदगी न फैलाने और सामु...