गांव छोड़ने का झांसा देकर युवक से लूट, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
कन्नौज, मई 29 -- ठठिया। गांव छोड़ने का झांसा देकर युवक से मारपीट और लूट करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। तिर्वा थाना क्षेत्र के ग्राम देवपुर्वा निवासी विपिन कुमार राजपूत पुत्र रामचंद्र राजपूत ने न्यायालय एडीजे प्रथम कन्नौज में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 8 जनवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे वह थाना ठठिया क्षेत्र के भगतपुर्वा ब्रह्मादेव मंदिर कनकुढिया के सामने घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे थे। तभी पिकअप (बुलेरो) संख्या यूपी 74 एटी 4948 से तीन लोग उतरे और उनसे नाम-पता पूछने लगे। आरोप है कि तीनों ने गांव छोड़ने की बात कहकर उन्हें वाहन में बैठाने का प्रयास किया। मना करने पर गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट कर 6800 रुपये न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.