रांची, अप्रैल 11 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। भाजपा रांची जिला के पिठोरिया मंडल के मारवा व उरूगुट्टू गांव में शनिवार को गांव चलो बस्ती चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बुढ़मू प्रखंड के जिप सदस्य मनोज वाजपेयी, कार्यक्रम प्रभारी रामकुमार दुबे व पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल महतो ने किया। इस क्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव के सभी घरों में संपर्क कर पार्टी के सिद्धांतों से ग्रामीणों को अवगत कराया। साथ ही जनसंघ समय के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामनाथ महतो, बिहस देवी समेत अन्य को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम प्रभारी रामकुमार दुबे ने कहा कि विधानसभा के सभी गांवों और टोलों में इस अभियान को किया जाएगा। मौके पर अमृत महतो, प्रेम उरांव, शिवालाल महतो, जोनी देवी, हरिहर महतो समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...