लातेहार, अप्रैल 9 -- लातेहार। भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर 10 अप्रैल को गांव चलो बस्ती चलो अभियान एवं एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दुर्गा मंदिर परिसर, मोंगर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कालीचरण सिंह एवं विधायक प्रकाश राम उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष बंसी यादव के निर्देश एवं जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिंह के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बूथ स्तर के सदस्यों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...