बलरामपुर, अप्रैल 10 -- बलरामपुर संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस एवं प्रदेश सरकार के सफल नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे "गांव चलो अभियान" के तहत शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विधानसभा तुलसीपुर के मंडल तुलसीपुर स्थित शक्ति केंद्र विशुनपुर खैरहनिया बूथ संख्या 381 पर जनसंपर्क के नाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। ग्रामीणों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। पार्टी की ओर से प्रकाशित बुकलेट का वितरण भी किया गया, जिससे लोगों को योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल सके। श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.