बरेली, अप्रैल 12 -- नवाबगंज। गांव चलो अभियान कार्यक्रम में शनिवार को सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने लोगो को केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। शनिवार को सांसद क्षत्रपाल सिंह गंगवार ने बकैनिया, बरोर, काशीधरमपुर व रसूला पट्टी गांव में जन संपर्क कर लाभार्थियों से मुलाकात की। इस दौरानभाजपा की जिला मंत्री एवं विधानसभा संयोजक डॉ. मीनाक्षी गंगवार ने ग्रामीणों को उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी दे योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। इसमें राम मोहन गंगवार, नीतीश उपाध्याय, सविता आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...