मऊ, अप्रैल 12 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के तहत शनिवार को घोसी विधानसभा क्षेत्र के घोसी मंडल अंतर्गत बड़ागांव पूरब मुहल्ले की अनुसूचित एवं अन्य बस्तियों में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर लाभार्थियों से संवाद किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लोगों की समस्याएं भी सुनीं। क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त ने उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत आरोग्य योजना, शौचालय योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुद्रा लोन योजना एवं किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि समाज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.