मऊ, अप्रैल 9 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के तहत गुरुवार को घोसी विधानसभा के घोसी मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत रघौली की अनुसूचित एवं राजभर बस्ती में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी। क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त ने कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत भवन सहित आस-पास के स्थानों पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। इसके बाद उन्होंने ग्राम सभा के लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा नीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान जिला मंत्री रविंद्र उपाध्याय, संयोजक कंवल गिरी, ग्राम प्रधान वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.