गांव चलो अभियान के तहत ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
रामपुर, अप्रैल 11 -- स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे गांव चलो-बस्ती चलो अभियान के तहत पदाधिकारियों ने गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान मोदी-योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गयी। भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को चमरव्वा मंडल कायकर्ताओं द्वारा क्षेत्र कोयला, सनैया व भोट में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सौरभपाल सिंह ने कहा कि भाजपा आज भारत की अकेली ऐसी पार्टी है जो गरीबों, दलितों, वंचितों एवं समाज के शोषित वर्गों की आकांक्षाओं की प्रतिनिधि बन कर काम कर रही है। मोदीजी के नेतृत्व में आज भाजपा विकसित भारत के संकल्प के साथ काम कर रही है।उन्होंने भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.