बिजनौर, अप्रैल 11 -- नहटौर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे 'गांव चलो, बस्ती चलो' अभियान के अंतर्गत नहटौर विधायकओम कुमार द्वारा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क कार्यक्रम में केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में बताया। उन्होंने साथ ही पार्टी कार्यक्रमों के बारे में भी चर्चा की। शनिवार को ग्राम सादिकाबाद, सीकरी बुजुर्ग एवं कश्मीरी में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमें विधायक ओम कुमार ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को स्मरण किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राकेश चौधरी, डॉ. मिंटू गौतम, ग्राम प्रधान नौबहार सिंह, कुनाल सिंह गिलाड़ी, नर...