गढ़वा, अप्रैल 11 -- कांडी। भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर गांव चले अभियान के तहत प्रदेश व जिला संगठन के निर्देशानुसार शनिवार को लमारी कला गांव में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के प्रभारी किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलला दुबे थे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे ने की। बैठक में संतोष कुमार सिंह, ललन राम, राजेश्वर प्रसाद गुप्ता, नरेश चंद्रवंशी, राम राज बैठा सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...