पीलीभीत, मार्च 9 -- बीसलपुर। गांव चठिया सेवाराम में एक ग्रामीण के घर में घुसकर लाठी डंडों से पीटकर घायल किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीसलपुर के गांव चठिया सेवाराम निवासी रामगोपाल रात्रि 8 बजे नहर के पास बैठा था। तभी गांव के रामू, श्यामू ने उसे मारा पीटा नहर में ढकेल लिया। जब वह घर पर शिकायत करने गया तभी चार लोगों ने घर में घुसकर उस पर लाठी डंडों से हमला किया। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी रामू, श्यामू, आकाश, राजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.