फरीदाबाद, मई 2 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। चंदावली गांव में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों के बीच हिंसक झगड़ा हो गया, जिसमें एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित सुभाष ने आरोप लगाया कि पड़ोसी नानक ने अपने बेटों सागर, नवीन, अक्षय तथा अन्य साथियों जतिन, मटूरु, माईचंद, नरेश, नरेन्द्र, विक्की, आकाश, रविन्द्र, मोनू, अजय, विजय, शिवा व टुली के साथ मिलकर हमला किया। आरोप है कि पहले छत से ईंट-पत्थर फेंके गए, जिससे पीड़ित की पत्नी राधा व भाई कृष्ण घायल हो गए। इसके बाद आरोपी घर में घुस आए और कुल्हाड़ी, चाकू, तलवार व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.