सीवान, मार्च 25 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। कालाजार जैसी गंभीर संक्रामक बीमारी के उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय है। इस कड़ी में सदर प्रखंड के चकिया गांव में चल रहे विशेष कीटनाशी छिड़काव अभियान का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। इसका उद्देश्य है कि अभियान की गुणवत्ता व प्रभावशीलता सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के दौरान वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी विकास कुमार, वीबीडीएस जावेद मियांदाद व पीओसीडी पिरामल पूर्णिमा सिंह ने संयुक्त रूप से कार्य का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने छिड़काव की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों व निर्धारित गाइडलाइन के अनुपालन की बारीकी से जांच की। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अभियान के दौरान एक भी घर छूटना नहीं चाहिए और प्रत्येक घर तक प्रभावी ढंग से छिड़काव सुनिश्चित किया...