गांव-गांव स्वच्छता की दस्तक: डेंगू-मलेरिया पर वार, 31 जुलाई तक चलेगा महाअभियान
संभल, जुलाई 6 -- जिले में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया गया है। 31 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में विभिन्न विभागों को माइक्रो प्लान के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि बरसात के मौसम में फैलने वाले संक्रामक रोगों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके। ग्राम पंचायतों में गठित टीमें नियमित रूप से नालियों की सफाई, जलभराव वाले स्थानों को खत्म कराने और एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कर रही हैं। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सामुदायिक परिसरों की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि मच्छरों के पनपने की संभावना कम हो सके।स्वास्थ्य विभाग लोगों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और अन्य संचारी रोगों से बचाव के प्रति भी जागरूक कर रहा है। घरों और आसपास पानी जमा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.