गांव-गांव में शुरू हुआ खतौनी पाठन अभियान
बाराबंकी, मई 22 -- रामसनेहीघाट,बाराबंकी। किसानों के राजस्व अभिलेखों को त्रुटिरहित और विवादमुक्त बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह के निर्देश पर तहसील क्षेत्र में शुक्रवार से खतौनी पाठन एवं शुद्धिकरण अभियान की शुरुआत कर दी गई। अभियान के तहत गांवों में चौपाल लगाकर किसानों की मौजूदगी में खतौनी पढ़कर सुनाई जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि का मौके पर ही सत्यापन किया जा सके। एसडीएम अनुराग सिंह के आदेश पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार सुधाकर पांडे ने अजईमऊ गांव में राजस्व निरीक्षक और लेखपालों के साथ चौपाल आयोजित की। इस दौरान ग्राम प्रधान तथा बड़ी संख्या में मौजूद किसानों के समक्ष गांव की खतौनी पढ़कर सुनाई गई। किसानों ने खतौनी में दर्ज नामों और विवरण को सही बताया। श्री सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर समस्त ग्रामों में खत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.